फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन के अवसर पर फरीदाबाद महानगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल कार्यकाल की कामना की गई।
हवन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने की। इस मौके पर वरिष्ठ नेता टिपरचंद शर्मा , जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, कवीन्द्र चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव अलावलपुर ,जिला मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।
जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने कहा कि सीएम सैनी एक कर्मठ, ईमानदार और जमीनी नेता हैं, जिनका जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
हवन-यज्ञ के पश्चात कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और “मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिंदाबाद” के नारों के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
