फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान विधायक बल्लभगढ़ पंडित मूलचंद शर्मा आज शहीद राजा नाहर सिंह पार्क में शहीदी स्मारक के जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद शहीदी स्मारक स्थल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि 1857 के शहीदों की याद में यह स्मारक यहां बनाया गया है,आज हम सभी वीर शहीदों की बदौलत ही आजाद देश की खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
इस मौके पर प्रशाशन की तरफ से एसडीएम मयंक भारद्वाज,डीसीपी राजकुमार वालिया के अलावा स्मारक समिति के सदस्यगण,भाजपा के पार्षदगण और भाजपा के पदाधिकारीगण के अलावा शहर के गणमान्यजन मौजूद रहे
