फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़
(विंग-I) के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा दिनांक 24 जनवरी 2025 को एक अंतरविषयी
भाषण एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्या
प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष श्री देवेंद्र गुप्ता जी, महासचिव श्री दिनेश गुप्ता
तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सचिन गर्ग (इंचार्ज, विंग-I) के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. शैली मलिक रहीं। सुश्री मानिनी जैन ने समन्वयक
एवं मंच संचालक की भूमिका निभाई, जबकि सुश्री प्रिया नेहरा ने कार्यक्रम को
सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. शिल्पा
गोयल एवं डॉ. सीमा मलिक रहीं।
कार्यक्रम की थीम “भारत बोध: जहाँ भारतीय ज्ञान परंपरा गणराज्य से मिलती
है” रही। भाषण प्रतियोगिता में प्रीति (बीबीए प्रथम वर्ष) ने प्रथम, भूमिका (एम.ए.
अंग्रेज़ी) ने द्वितीय तथा सार्थक (एमबीए प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त
किया। कल्पना (बीसीए द्वितीय वर्ष) को सांत्वना पुरस्कार मिला।
कविता प्रतियोगिता में हंसीका (बीबीए प्रथम वर्ष) प्रथम, साक्षी (एमबीए प्रथम
वर्ष) द्वितीय, एम.ए. अंग्रेज़ी प्रथम वर्ष के छात्र/छात्रा तृतीय तथा निशा (एम.ए.
अंग्रेज़ी अंतिम वर्ष) को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
