फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल समाज महिला मंडल की महिलाओं और श्री वैश्य अग्रवाल समाज, चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ द्वारा अयोध्या में श्री रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगाँठ पर एक भव्य भगवा यात्रा चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ में निकाली गई।
आस्था और विश्वास के पर्व की मंगलमय यात्रा की शुरुआत गुडगाँव नहर के पास हनुमान मंदिर से विधिवत पूजा करके हुई और शहर के विभिन्न मार्गों से श्रीराम नाम के जयघोष के साथ गुज़रते हुए चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ अग्रवाल धर्मशाला में यात्रा का समापन हुआ जहाँ पर सभी राम भक्तों ने चाय पकोड़ों का प्रसाद ग्रहण किया। सभी राम भक्त राम नाम ध्वजा लेकर मस्ती में झूमते गाते हुए इस भव्य यात्रा में सम्मिलित हुए जिससे यात्रा का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया ।शहर के अलग अलग स्थानों पर राम भक्तों द्वारा धार्मिक यात्रा का स्वागत फ़ूलों की वर्षा से किया गया।
संस्था के महासचिव लोकेश अग्रवाल ने बताया की भगवा यात्रा में राम दरबार की झांकी भी निकाली गई जिसमें स्नेह शिशु विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों का प्रभावी सहयोग रहा। इस भगवा यात्रा में विभिन्न धार्मिक संगठनो के साथ सामाजिक राजनैतिक संगठनों ने भी भाग लिया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित टीपर चन्द शर्मा शर्मा, चावला कॉलोनी पार्षद महेश गोयल, प्रियंका अग्रवाल (वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री), राहुल गोयल, श्री वैश्य अग्रवाल समाज के प्रधान भगवान दास गोयल, लाल ईश्वर दयाल गोयल, पंकज गर्ग (डायरेक्टर, गर्ग RMC), विजय जैन, सुमित मंगला, मास्टर राकेश गुप्ता, संदीप चौधरी, कन्हैया लाल गोयल, नरेश मंगला, कन्हैया गर्ग, विनोद मित्तल, अशोक अग्रवाल, राजेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, भाजपा नेता मनमोहन गुप्ता, जितेन्द्र सिंगला ललित गोयल इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
