Oplus_16908288
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे/ यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह तथा शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के पौत्र डॉ. यादविन्दर सिंह संधू ने फुटसल किंग लीग के विजेता टी टी एस ए टीम के कप्तान पुरूषार्थ को सम्मानित किया। पुरूषार्थ को बचपन से ही फुटबॉल खेलने का शौक है। वह टीम भावना के साथ फुटबॉल खेलता है। पिछले वर्ष भी उसकी टीम विजेता रही थी। पुरूषार्थ ने विभिन्न अवसरों पर दर्जनभर स्वर्ण तथा रजत पदक जीतकर शहर का नाम रोशन कर रहा है। टी टी एस ए टीम के कोच दीपक शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में पुरूषार्थ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। यमुना रक्षक दल अपने खेल मेधा सम्मान योजना के तहत पुरूषार्थ को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. यादविन्दर सिंह संधू ने कहा कि खेल से खिलाड़ियों में अनुशासन एवं टीम भावना विकसित होती है। खिलाड़ी का तन स्वस्थ्य, मन प्रसन्न तथा मस्तिष्क मजबूत होता है। डॉ. यादविन्दर सिंह संधू तथा डॉ. आर एन सिंह ने पुरूषार्थ को राधे-राधे का अंगवस्त्र ओढ़ाकर मेडल तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किए साथ ही उज्जवल व सफल भविष्य के शुभ कामना प्रेषित किए।
