फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सावन कृपाल रूहानी मिशन फरीदाबाद शाखा द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर व् स्वस्थ जाँच शिविर का आयोजन सेक्टर 21 बी फरीदाबाद मे किया गया। शिविर में रक्तदाताओ ने बाद चढ़ कर हिस्सा लिया। सर्वोदया हॉस्पिटल फरीदाबाद द्वारा लगाए स्वस्थ जाँच शिविर में लोगो ने अपने स्वस्थ के बारे डॉक्टर्स से जानकारी ली।
सावन कृपाल रूहानी मिशन फरीदाबाद शाखा के धनवेश पॉल ने बताया की उनका मिशन है जरूरतमंद को हर सहायता पहुंचे। रक्त दाताओ को छाता दे कर सम्मानित किया गया, इसका एक सन्देश भी समाज को जाता है रक्तदाताओ की छत्र छाया में हर जरूरतमंद सुरक्षित है। रक्तदाताओ का उत्त्साह बढ़ाने के लिए सर्वोदया हॉस्पिटल फरीदाबाद के चेयरमैन डॉ राकेश गुप्ता उपस्तिथ रहे।
शिविर को सफल बनाने में शिवालिक सी. एस. आर. फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। शिविर में धनवेश पॉल, भीमसेन हंस, आनंद प्रकाश नन्द, जे.के. भाटिया, अशोक भाटिया, सुरेन्द्र सिंह, यादविन्द्र सिंह, डॉ सपना चोपड़ा, देवेंद्र व् मोनू ढींगरा की गरिमामय उपस्तिथि रही।
अंत में सभी रक्तदाताओ के लिए लंगर प्रशाद की व्यवस्था की गयी थी
