फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद व विजयश्री एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में पॉश अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यालय में महिलाओं को किसी भी प्रकार की हैरेसमेंट से बचने के लिए जो कानून बनाया गया है उसके बारे में लड़कियों को जागरूक किया गया |
कार्यक्रम का “आरंभ एक नई शुरुआत” व “संभार्य सोशल फाउंडेशन” के साथ मिलकर किया गया जिसमें 50 लड़कियों ने हिस्सा लिया, कार्यक्रम का संचालन “आरंभ एक नई शुरुआत” व “विजयश्री एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट” की अध्यक्ष विजयश्री अत्रि ने किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय में महिलाओं के दायित्व और हक के बारे में बताया गया कार्यक्रम की शुरुआत जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेंद्र सौरोत ने की उन्होंने इस तरह के जागरूकता अभियान हेतु सभी संस्थाओं का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जज्बा फाउंडेशन से हिमांशु भट्ट संभार्य फाउंडेशन से नीरज, सचिन कुमार तेवतिया, साहिल देशवाल मौजूद रहे।
