फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / एनआईटी–2 स्थित चाणक्य लाइव के कार्यालय में हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री माननीय श्री राजेश नागर का आगमन हुआ। उनके आगमन पर चाणक्य लाइव परिवार की ओर से सरोज कुमार ने उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यमंत्री के स्वागत के साथ ही कार्यालय परिसर में उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर माननीय श्री राजेश नागर ने चाणक्य लाइव के उद्देश्यों, कार्यशैली तथा समाज के प्रति उसके जिम्मेदार और रचनात्मक दृष्टिकोण की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में ऐसे वैकल्पिक और सकारात्मक मीडिया मंचों की अत्यंत आवश्यकता है, जो केवल समाचारों तक सीमित न रहकर समाज को दिशा, विचार और प्रेरणा प्रदान करें।
चाणक्य लाइव द्वारा संचालित पॉडकास्ट कार्यक्रमों की विशेष प्रशंसा करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि यह मंच समाज में सकारात्मक सोच, जन-जागरूकता और वैचारिक विमर्श को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने पॉडकास्ट के एंकर सरोज कुमार, पंकज मिश्रा के प्रयासों की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि तीनों एंकर विषयों की गहराई, प्रस्तुति की गंभीरता और संवाद की सहज शैली के माध्यम से श्रोताओं से प्रभावी जुड़ाव स्थापित कर रहे हैं, जो डिजिटल युग में अत्यंत सराहनीय है।
श्री नागर ने चाणक्य लाइव के कार्यालय, पॉडकास्ट स्टूडियो एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्टूडियो की आधुनिक सुविधाओं, तकनीकी सुदृढ़ता और टीम की प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए कहा कि चाणक्य लाइव टीम द्वारा गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी कंटेंट का निर्माण एक अनुकरणीय प्रयास है।
कार्यक्रम के अंत में माननीय राज्यमंत्री श्री राजेश नागर ने चाणक्य लाइव टीम के मेंबर अंकित गौतम सहित पूरी टीम को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा आशा व्यक्त की कि यह मंच आने वाले समय में समाज, युवाओं और लोकतांत्रिक विमर्श को और अधिक सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
