फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सेक्टर 86 स्थित साईं धाम में शिक्षकों को योग्य बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। सहोदय के तत्वाधान मे आयोजित इस कार्यशाला में सहोदय की महा सचिव डॉ विजय लक्ष्मी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई।
कार्यक्रम के प्रारम्भ मे मुख्य अतिथि, शिरडी साईं बाबा स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ बीनू शर्मा और प्रशिक्षक डॉ कौमुदी भारद्वाज द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उसके उपरांत शिरडी साईं बाबा स्कूल और वृंदा इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम विषय पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षक डॉ कौमुदी भारद्वाज ने शिक्षा को व्यावहारिक और प्रयोगात्मक बनाने पर जोर दिया।
शिरडी साईं बाबा स्कूल की प्रधानाचार्या डॉक्टर बीनू शर्मा ने प्रशिक्षक का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कार्यशाला हमारे शिक्षकों को और योग्य बनाने में सहायता करेगी और छात्रों को और अधिक समृद्ध शिक्षा देने के योग्य बनाएगी।
