फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सामुदायिक केंद्र, एनएच-4 में 11 जनवरी 2026 को उत्तरायणी कौतिक का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक महोत्सव में उत्तराखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के राजस्व मंत्री श्री विपुल गोयल रहे। विशिष्ट अतिथियों में हरियाणा सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री राजेश नागर, रुद्रप्रयाग से विधायक भरत चौधरी,पूर्व शिक्षा मंत्री सुश्री सीमा त्रिखा, फरीदाबाद के महापौर श्री प्रवीण बत्रा जोशी, पार्षद श्रीमती प्रियंका बिष्ट, श् सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्लोबल इंजीनियरिंग प्रा. लि. के निदेशक श्री राकेश केंथुरा जी ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री विपुल गोयल जी ने उत्तरायणी पर्व के शुभ अवसर पर श्री ओमप्रकाश गौड़ को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम के आयोजक श्री ओमप्रकाश गौड़ जी एवं उनकी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही कई सहयोगी संस्थाओं का भी सराहनीय योगदान रहा, जिनमें उत्तरांचल जन कल्याण समिति, उत्तरांचल युवा मंडल, शिक्षाक्ति अनसूया फाउंडेशन , बद्रीनारायण कीर्तन मंडली बी ब्लॉक
उत्तराखंड कीर्तन मंडली पी ब्लॉक
नंदा देवी कीर्तन मंडली एसजीएम नगर
चंद्रबदनी कीर्तन मंडली ई ब्लॉक
ताडकेश्वर कीर्तन मंडली बागवाली
श्याम सुंदर कीर्तन मंडली सी ब्लॉक
सुख दुख संघर्ष एवं सहायता टीम एसजीएम नगर
बद्री केदार मांगल ग्रुप
नव दुर्गा कीर्तन मंडली ऐ ब्लॉक
चंद्रबदनी सुरकुंडा सेवा मंडल टिहरी गढ़वाल की विशेष भूमिका उल्लेखनीय रही।
सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक श्री इंदर आर्य एवं लोकगायिका श्रीमती संगीता ढोंडियाल ने अपने मनमोहक लोकगीतों से समा बांध दिया। उनके गीतों पर लगभग 8000 श्रोतागण झूम उठे और पूरा वातावरण उत्तराखंडी लोक-संस्कृति के रंग में रंग गया।
इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल जी ने 11 लाख अनुदान की घोषणा करी जिसका पूरे समाज ने और टीम ओमप्रकाश गौड़ ने धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री टी.आर. डोबरियाल, श्री महेंद्र बिष्ट एवं सुनीता कंडारी जी द्वारा किया गया।
समग्र रूप से उत्तरायणी कौतिक 2026 न केवल सांस्कृतिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक समरसता एवं एकता का सशक्त संदेश देने वाला एक अत्यंत सफल एवं यादगार आयोजन सिद्ध हुआ। जय बद्री विशाल, जय मां नंदा देवी। जय हिंद जय भारत।
