फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में राष्ट्रीय युवा
दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी की 164वीं जयंती श्रद्धा
और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी
विवेकानंद जी को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात
वंदे मातरम् एवं एनएसएस गीत के माध्यम से वातावरण को
देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया गया।
इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने
युवाओं की भूमिका, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण जैसे
विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता
में हिमांशी (बीएससी द्वितीय वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, विवेक
(एमएससी अंतिम वर्ष) ने द्वितीय स्थान, विक्रम (बीकॉम प्रथम वर्ष)
ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं नेहा (एमएससी अंतिम वर्ष) एवं
दिशा (बीएससी नॉन-मेडिकल द्वितीय वर्ष) को सांत्वना पुरस्कार
प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत ‘रन फॉर स्वदेशी’ रैली का भी आयोजन किया
गया, जिसे नरेश गुप्ता एवं श्रीमती संतोष गुप्ता ने हरी झंडी
दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से स्वदेशी अपनाने एवं देश
के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
और स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का
संकल्प लिया।
