फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सेक्टर 8 स्थित डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने सरूरपुर इंडस्ट्रियल एसोसियेशन के साथ ADDONN POLYCOMPUNDS PVT. LTD. में मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें 85 लोगों ने अपनी जांच कराई।
इस शिविर में बीपी, शुगर, जर्नल परामर्श, आर्थो परामर्श और मुफ्त आंखों की जांच कराई जिसमें कई लोगों को पता चला कि उनकी आंखों में कुछ कमी है। इसके अलावा लोगों को कई बीमारियों को लेकर जागरूक भी किया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना था ।
इस शिविर में दौरान सरूरपुर इंडस्ट्रियल एसोसियेशन के प्रधान जितेंद्र शाह, विनोद बंसल, कंपनी के डायरेक्टर गौरव अग्रवाल मौके पर मौजूद रहे।
ऐसे कैंप डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र आयोजित करता रहता है जिससे कि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहे और इन कैंपों में अगर कोई बीमारी उनके शरीर में उत्पन्न हो रही है तो उसके बारे में जाने और समय पर इलाज करवा ले |
