फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / बदलते मौसम में हृदय रोगियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। कुछ खास सावधानियां बरत कर हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। यूनिवर्सल अस्पताल में आयोजित चिकित्सा संगोष्ठी में चेयरमैन डा. शैलेश जैन ने स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी दी।
वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. शैलेश जैन ने कहा कि इस मौसम में हृदय रोगियों को सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कि मौसम का असर खासतौर पर पुराने हृदय रोगियों पर तेजी से पड़ता है। अचानक ठंड बढ़ने से ब्लड प्रेशर असंतुलित हो सकता है, जिससे दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है। डाक्टर के संपर्क में रहना चाहिए। नियमित दवाएं समय पर लेनी चाहिए। इन दिनों हल्का व्यायाम, संतुलित आहार और पर्याप्त पानी का सेवन जरूरी है।
मसालेदार भोजन से परहेज करें।
शराब से दूर रहने तथा तनाव कम करने की जरूरत है। पर्याप्त नींद और नियमित जांच से हृदय रोगों को नियंत्रित रखा जा सकता है। बदलते मौसम में थोड़ी सी सावधानी और स्वस्थ जीवनशैली अपना कर हृदय को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बीपी और मधुमेह के रोगी भी अपना ध्यान रखें। समय-समय पर जांच कराएं। पौष्टिक आहार लें। इससे हृदय स्वस्थ रहेगा। डॉक्टर शैलेश जैन ने कहा कि खानपान के मामले में बहुत ध्यान देने की जरूरत है जिन लोगों को बीपी और शुगर की शिकायत है वह नियमित रूप से दबे लेते रहें अगर कोई दिक्कत हो तो डॉक्टर की सलाह से ही दवा बदलना चाहिए बुजुर्गों के लिए यह मौसम बहुत ही संवेदनशील माना जाता है अगर कुछ बातों पर ध्यान देंगे तो हम स्वस्थ रह सकते हैं इस मौसम में सुबह शहर के लिए ना निकले इस मौसम में अगर आधी रात को आपको किसी कारण से उठाना पड़ता है तो एकदम से बिस्तर न छोड़ें पौष्टिकता से परिपूर्ण भोजन का सेवन करें इससे रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है
