फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / एल्पिस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन डॉ. राजेश मदान के नेतृत्व में
स्कूल ने अपने छात्रों के लिए एक यादगार शैक्षिक एवं मनोरंजन भ्रमण का आयोजन किया। स्कूल के
कक्षा 3 से 12 तक के लगभग 150-200 छात्र-छात्राओं को गुरुग्राम स्थित प्रसिद्ध “वाइल्डवादी अम्यूजमेंट पार्क ” ले जाया गया, जहां बच्चों ने विभिन्न रोमांचक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।
यह भ्रमण स्कूल की ओर से छात्रों के सर्वांगीण विकास और पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन को बढ़ावा देने
की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। वाइल्डवादी अम्यूजमेंट पार्क में बच्चों ने जिप लाइनिंग, रॉक
क्लाइंबिंग, रोप कोर्स, एटीवी राइड्स, आर्चरी, स्विमिंग पूल और रेन डांस जैसी अनेक एडवेंचर गतिविधियों
में हिस्सा लिया। पार्क की हरियाली भरी वातावरण और रोमांचक राइड्स ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान
बिखेर दी और उन्हें तनावमुक्त करने में मदद की।
भ्रमण के दौरान स्कूल स्टाफ के सदस्यों ने बच्चों की पूरी देखभाल की। स्टाफ में मनीषा, प्रियंका, नीतू,
अंजलि, संजय चौधरी, खुशी, राधा, सुमन गुप्ता आदि शामिल थे, जिन्होंने बच्चों की सुरक्षा और सुविधा का
विशेष ध्यान रखा। सभी शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया।
स्कूल चेयरमैन डॉ. राजेश मदन ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि
बच्चों को व्यावहारिक अनुभव और खुशी के पल देना भी है। ऐसे भ्रमण से छात्रों में टीमवर्क,
आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। बच्चों की खुशी देखकर हमें बहुत संतोष मिला।”
एल्पिस कॉन्वेंट स्कूल हमेशा से ही छात्रों के लिए इस तरह के शैक्षिक भ्रमण और अतिरिक्त गतिविधियों
का आयोजन करता रहा है, जिससे स्कूल की सुरक्षित, बच्चे-अनुकूल और जीवंत शिक्षा प्रणाली की झलक
मिलती है। इस भ्रमण से लौटते समय सभी बच्चे उत्साहित और ऊर्जावान नजर आ रहे थे, और उन्होंने
पार्क की रोमांचक यादों को अपने साथ घर ले जाया।
स्कूल प्रशासन ने सभी अभिभावकों, स्टाफ और बच्चों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में भी ऐसे
आयोजनों की योजना बनाने की बात कही।
