
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / आज थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो व् संस्था फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया फरीदाबाद के सदस्यों द्वारा प्रेरणा दिवस बड़े ही धूमधाम से सेंट्रल पार्क सेक्टर-12 फरीदाबाद में मनाया गया। यह दिवस क्रिकेट के महान खिलाडी कपिल देव के जन्मदिन के उपलक्ष में हर साल संस्था द्वारा मनाया जाता है। उनकी प्रेरणा से ही आज थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो को रक्त सुचारु रूप से मिल रहा है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक जोरवाल डी.आई.जी. हरियाणा पुलिस का थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो ने गुलाब के फूल देकर स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक जोरवाल डी आई. जी. हरियाणा पुलिस ने समाज के उन लोगो को संस्था का प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया जो थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के लिए सारा साल रक्तदान शिविरों का आयोजन कर थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो की जीवन रेखा जो रक्त है का प्रबन्ध करते है। साथ ही बच्चो की ख़ुशी के लिए कार्यक्रमों का आयजन करते रहते है। आज समाज के जिन लोगो को अभिषेक जोरवाल डी.आई.जी. हरियाणा पुलिस ने सम्मानित किया उनमे विशेष थे अनीता जैन, ऐ .के. पंडित, मनोहर पुण्यानि, राधेश्याम भाटिया, दर्शन भाटिया, संदीप सिंघल, संजय अरोरा, राकेश भाटिया, आर्यन फाउंडेशन, अनिल जटवानी, दर्शन कथूरिया, संजीव ग्रोवर, राकेश भाटिया थे।
आज बी.आर. भाटिया चेयरमैन सी दास ग्रुप का भी जन्मदिन भी था, जो उन्होंने केक काट कर थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के साथ मनाया। उनका मानना है जो ख़ुशी बच्चो के साथ जन्मदिन मानाने में मी वो कभी नहीं मिली। अभिषेक जोरवाल डी. आई. जी. हरियाणा पुलिस ने आस्वस्त किया की जब भी बच्चो को रक्त की जरुरत होगी वो पुलिस कैम्पस में रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे। आज शशि अग्रवाल व् मोहिंदर खुराना के सहयोग से थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो को उपहार वितरित किये गए। आज के कार्यक्रम में डॉ राकेश गुप्ता चेयरमैन सर्वोदया हॉस्पिटल ने उपस्तिथ होकर आस्वस्त किया की जब भी बच्चो को किसी प्रकार की जरुरत होगी वो हमेशा साथ होंगे। संदीप अग्रवाल ने आस्वस्त की की जल्द ही बच्चो को मूवी दिखाई जाएगी ताकि बच्चो को खुश रखा जा सके। फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया के प्रधान बी दास गुलाटी ने बतया की संस्था का हमेशा यही प्रयास रहा है की बच्चो खुश रखा जाये साटन ही उनके स्वस्थ का उस से भी पहले ध्यान रखा जाये।
अंत में सभी बच्चो के लिए मोहिंदर खुराना व् विशेष खुराना द्वारा लज़ीज़ खाने का प्रबंध किया गया था। कार्यक्रम में रविंद्र डुडेजा, जे.के. भाटिया, डॉ निशांत, सुरभि मालिक, अंजलि नागपाल, अंजलि अरोरा, राकेश भाटिया, संजय अरोरा, संजय भाटिया, दर्शन भाटिया की गरिमामय उपस्तिथि रही।





