
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ ने IPCA-CX India के सहयोग से ‘करियर काउंसलिंग सत्र‘ का आयोजन किया या जिसका विषय रहा ‘संचार कौशल का विकास’ | यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी के कुशल मार्गदर्शक में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. संजीव कुमार गुप्ता (प्रशिक्षण और नियुक्ति अधिकारी) के स्वागत भाषण से हुआ। मनोज कुमार सिंहं (प्रोग्राम डायरेक्टर,IPCA-CX India) दिन के वक्ता रहे। मुख्यवक्ता ने यह कहकर व्याख्यान शुरू किया कि “मैं पटाके मे विश्वास नहीं करता मैं नौकरियों के संबंध में विस्फोट में विश्वास करता हूँ”। मुख्यवक्ता का
विषय रहा संचार कौशल का विकास उन्होंने इस बात पर भी जोर डाला की महंत की जगह स्मार्ट काम करना जरूरी है। उन्होंने शब्दों पर प्रकाश डाला की शब्द एकदम क्रिस्टल की तरह स्पष्ट होने चाहिए। विद्यार्थियों को उन्होंने विस्तार से बताया की सफल कैरियर बनाना चाहते हैं, तो उनके अंदर बेहतर संचार कौशल का होना बेहद जरूरी है। क्योंकि एक अच्छा संचार कौशल विद्यार्थियों के कैरियर और पर्सनालिटी को उच्च स्तर तक ले जा सकते है। संचार कौशल बातचीत करना की एक कला है। यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि हर इंसान को बात करने की कला है या सही तरीका आता हो।
इसका डिग्री और पढ़ाई लिखाई सही भी कुछ लेना देना नहीं है, क्योंकि यह जरूरी नहीं है कि हर पढ़े-लिखे को संचार कौशल की अच्छी हो। लेकिन हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे:- बॉडी लैंग्वेज, दूसरे की बात ध्यान से सुने, सामने वाले को समझें, सही शब्द का प्रयोग करें, रोज प्रैक्टिस करें, पॉइंट टू पॉइंट बात करें, आई कांटेक्ट रखें, कॉन्फिडेंट रहे, बेहतर नौकरियों के लिए ये सब आवश्यक है। मुख्य वक्ता ने सत्र समापन यह कहकर किया कि काम को शिद्दत से सिखेँ। इस कार्यक्रम में 87 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर लाभ उठाया। विभिन्न पाठ्यक्रमों के समन्वयकों डॉ. शोभना गोयल, डॉ. सारिका, डॉ. डिंपल, पूजा, डॉ. देवेंद्र, श्री सुभाष, डॉ. सचिन और श्रीमती मोहिनी
वर्मा के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा। डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ।







