सुनील खटाना प्रदेश महासचिव
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर प्रदेश महासचिव श्री सुनील खटाना ने प्रदेश के सभी बिजली कर्मचारीयों और सभी बिजली संगठनों से अपील की है । कि आगामी 08 अगस्त 2022 को हरियाणा प्रदेश के सभी संगठन एकजुट होकर 08 अगस्त 2022 को केंद्रीय विद्युत मंत्री श्री आर.के सिंह दवारा बिजली संशोधन बिल 2022 के संसद में रखने एवम उसे पारित कराये जाने की घोषणा का प्रादेशिक बिजली कर्मचारी पुरजोर विरोध करते हुए कल 08 अगस्त 2022 को हरियाणा प्रदेश की सभी सबडिवीजन कार्यालयों पर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराएंगे । बिजली बिल अमेंडमेंट 2022 को लेकर देश के सभी कर्मचारी अधिकारियों में भारी रोष है । इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश के सबसे बड़े बिजली कर्मचारियों के संगठन एचएसईबी वर्कर्स यूनियन ने प्रदेश के तमाम कर्मचारीयों व अधिकारी साथियों से एकजुट होकर 08 अगस्त 2022 को एक मंच पर एकत्र होकर इसका पुरजोर विरोध करने की अपील की है । जारी अपने प्रेस बयान पर महासचिव श्री सुनील खटाना ने कहा कि बिजली बिल संशोधन 2022 को संसद के सदन में रखने से पहले बिजली के उपभोक्ताओं कर्मचारियों व इंजीनियरों से एक बार भी इस बिल पर विचार विमर्श नहीं किया गया । इससे पूर्व में भी बिजली बिल संशोधन एक्ट 2003 बनाने से पहले सभी स्टेक होल्डर्स व विशेषज्ञों से इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2001 में भी इस बिल पर 02 वर्ष तक विचार-विमर्श किया गया था और सभी के साथ विचार विमर्श व सलाह लेने के पश्चात इस बिल को पारित किया गया था । तब इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 बनाया गया था । परंतु आज पता नहीं सरकार किस दबाव में बिना किसी से विचार विमर्श किए वह सलाह के इस बिल को आनन-फानन में पास कराने पर आमदा है । जिसका एचएसईबी वर्कर्स यूनियन पुरजोर विरोध करती है और देश के प्रधानमंत्री से यह मांग करती है । कि इस विषय पर हस्तक्षेप कर इसे संसद में पारित होने से पहले पूरे देश के आम उपभोक्ताओं कर्मचारी इंजीनियर व विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर मंथन करने के पश्चात किसी निर्णय पर पहुंचा जाए । इसके बगैर अगर इस प्रकार का कोई बिल संसद में पारित करवाने के लिए पेश किया । तो पूरे देश के कर्मचारी लामबंद होकर बिजली बिल अमेंडमेंट 2022 के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन सहित अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूरन विवश होंगे ।
