प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय बल्लभगढ़ के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता को महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर राजवीर सिंह ने एमडीयू एक्ट के स्टैचूट11 के प्रावधानों के तहत विश्वविद्यालय कार्यकारी परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। बतौर कार्यकारी परिषद सदस्य डॉ. कांत की नियुक्ति तुरंत प्रभाव से 2 वर्ष के लिए की गई है। परिषद में विश्वविद्यालय एवं संबंधित महाविद्यालयों के प्रगति और सुचारू रूप से संचालन के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए जाते हैं एवं कुछ फैसलों का अनुमोदन भी किया जाता है। डॉ. कांत के नामांकन पर अग्रवाल महाविद्यालय प्रबंध समिति के प्रधान श्री देवेंद्र गुप्ता, उप-प्रधान श्री वासुदेव गुप्ता, महासचिव विनोद कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष
प्रवीण कुमार मित्तल, कार्यकारिणी के सदस्य एवं महाविद्यालय के शिक्षक एवं गैर शिक्षक साथियों ने बधाई दी।
