फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / गाजीपुर के डबुआ इलाके में एक पुराने तीन मंजिला मकान को तोडऩे के दौरान हुई हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मंटू मेहरो ने बताया कि मकान तोडऩे का काम आज सुबह शुरू किया गया था। इस दौरान ठेकेदार ने तीन मजदूरों को काम पर लगाया था। मकान के टूटने के दौरान अचानक नीचे बैठ गया और छत गिर गई, जिससे सभी मजदूर और मकान मालिक दब गए।
हादसे के समय मौके पर मंटू मेहरो, मुकेश , मकान मालिक और ठेकेदार समेत कुल पांच लोग मौजूद थे। मकान के ढहने से तीनों मजदूर दब गए, जिनमें दो को चोटें आई, मंटू और उनका साथी मुकेश गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के तुरंत बाद उन्हें आसपास के लोग उठाकर बीके सिविल अस्पताल ले गए।
बीके सिविल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों गंभीर रूप से घायल मरीजों को उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद उनके साथी उन्हें डबुआ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
