फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में आयोजित श्रीमद़ भागवत कथा में कथा व्यास परम श्रद्वेय श्री मुरारी लाल बृजवासी जी महाराज ने देवहूति कदर्भ विवाह एवं श्री कपिलावतार का सुन्दर वर्णन प्रस्तुत कर वहां मौजूद सभी भक्तों को भाव विभोर कर दिया।
मुरारी लाल बृजवासी जी महाराज ने कहा कि संसार में लोगों को तारने के लिए लोगों को उपकार करना चाहिए। उन्होनें बताया कि उपकार के साथ अपने जीवन का लक्ष्य परम धर्म यानि की भागवत् में जीना चाहिए क्योकि भागवत ही भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप है जोकि स्वंय श्रीकृष्ण के स्वरूप से सभी को कलियुग में दर्शन कराके मोक्ष देने वाली है। उन्हानें कहा कि मनुष्य को ईमानदारी से धर्म का पालन करना चाहिए तभी वह सभी सुख सुविधाओं से परिपूर्ण हो सकता है।
उन्होनें कहा कि भगवान की शरण में जाने वाले व्यक्ति के सभी दुख दर्द दूर होते है। इस मौके पर मुख्य रूप से पधारे केडी शर्मा,एसके सैनी,मनीष गुप्ता,जितेन्द्र शर्मा, सखी सरवर बिरादरी के प्रधान पवन डाबर,सतीश आहूजा,हेमंत खुराना,जोगेन्द्र भंगिया,पुनीत मुजांल,राजीव खुराना,तिलक नागपाल श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ने माला पहनाकर श्री मुरारी लाल बृजवासी जी महाराज का सम्मान किया।
मार्किट कमेटी के चेयरमैन सुभाष आहूजा व परविंदर मल्होत्रा(शंटी) ने बताया की कथा को लोगो से बहुत प्रेम मिल रहा है। उन्होनें कहा कि भागवत् की परिक्रमा करने से घर में सुख शांति,धन प्राप्ति,रोग निवृति व गृह कलेश दूर होते है।
