फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन फरीदाबाद द्वारा सेक्टर- 57 स्थित अपेक्स इग्नाइट सॉल्यूशन कंपनी परिसर में रोटरी ब्लड बैंक द्वारा रक्त दान, मेट्रो हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य जांच, क्लाइव डेंटल द्वारा दंत जांच, चेतराम महावीर आई केयर हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच शिविर लगाया गया, जिसमें 30 रक्त इकाई एकत्रित हुई, 85 लोगों की नेत्र जांच ही, 32 लोगों ने दंत जांच करवाई और 108 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई ।
शिविर में अपेक्स कंपनी के आस पास की कंपनियों के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी लाभ लिया। इस मौके पर एमआईएसएफ के संरक्षक अजीत पटवा, अध्यक्ष प्रमोद सचदेवा, सचिव देवेंद्र होल्कर , सह सचिव राहुल, परियोजना निदेशक उमेश अरोड़ा, अपेक्स के मुख्य प्रबंधक अजय पाल मक्कड़, निदेशक अभिमन्यु मक्कड़, रोटरी क्लब के अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे ।
