फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इसी क्रम में वीरवार को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीत की खुशी में सीमा त्रिखा एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने एनआईटी 3 तथा एसजीएम नगर राधे-राधे चौक पर जीत का जश्न मनाया तथा सभी ने लड्डू भी बाटें।
इस मौके पर विधायिका सीमा त्रिखा ने कहा कि यह जीत भारत के आम नागरिक की जीत है। भाजपा सरकार नीतियों व उनके द्वारा हो रहे चहुंमुखी विकास से सभी बहुत प्रभावित है। उन्होने कहा कि यह जीत सबका विकास सबका साथ की जीत है। इस अवसर पर सुमन बाला, पंडित सुरेंद्र शर्मा, अमित अहूजा, ओमप्रकाश, दीपा भाटिया, ओमप्रकाश ढींगरा, आशा भाटिया, सत्येंद्र पांडे, कर्मवीर बैंसला, पंकज सिवाल, शालिनी मंगला, गगनदीप सिंह (रिंकू), सुनील भाटिया, नीलम गुलाटी, खुशबू, सनी भाटिया, सुमित व्हिच, हरप्रीत सिंह, हनी, गौरव बत्रा, रविंद्र भाटिया, नीलम गुलाटी, सपना खेड़ा, संजय, महेंद्रु, मनोज शर्मा, हरीश अग्रवाल, रमन जेटली, कपिल शर्मा, सुशील सेतिया, अशोक शर्मा, मुरारी लाल गर्ग, श्याम नारायण, गुलशन भारद्वाज, सुमेर सिंह कटारिया, रघुवीर अरोड़ा, राजवती, प्रवीण चौधरी एवं सूर्य प्रकाश सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
