फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / यमुना नदी पर मंझावली पुल बनने के बाद अब नोएडा को इससे जोड़ने का काम शुरू हुआ है। आज मंत्री राजेश नागर, राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर, सांसद महेश शर्मा, विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल तोड़कर नोएडा उत्तर प्रदेश में सड़क निर्माण का काम विधिवत शुरू करवाया। इस सड़क का नाम भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखा जाएगा।
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने बताया कि इस सड़क के बन जाने से फरीदाबाद और नोएडा के बीच की दूरियां कम होगी। लोगों की आपस में रिश्तेदारियां और व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे। जिससे दोनों प्रदेशों और यहां के नागरिकों को लाभ होगा। नागर ने बताया कि इस पुल पर आवागमन शुरू हो जाने पर सर्वाधिक लाभ हमारे तिगांव विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को होगा, जिन्हें आज भी अपनी नोएडा गाजियाबाद जेवर की रिश्तेदारियों को निभाने के लिए दिल्ली सरिता विहार की तरफ उल्टा जाना पड़ता था, लेकिन अब यह निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि 4.2 किलोमीटर लंबी इस सड़क के बन जाने से ग्रेटर फरीदाबाद वाया मंझावली पुल ग्रेटर नोएडा की दूरी सिमट जाएगी। जिससे समय और ईंधन दोनों की बड़ी बचत होगी। इसके निर्माण पर करीब 50 करोड़ की लागत आएगी। इससे नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, जेवर, ग्रेटर नोएडा, दादरी की दूरियां घट जाएंगी। उन्होंने निर्माण कार्य शुरू करवाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्थानीय सांसद एवं अन्य प्रतिनिधियों का भी धन्यवाद व्यक्त किया। मंत्री राजेश नागर ने बताया कि यह प्रसन्नता का विषय है कि इस निर्माण कार्य का शुभारंभ देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन के एक दिन बाद ही कर रहे हैं, जिससे सभी का साझा विचार है कि सड़क का नामकरण उनके नाम पर ही किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम, भाजपा जिला जेवर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, विजय भाटी पूर्व जिला अध्यक्ष, सुखपाल नागर, अमन नागर, पार्षद प्रदीप टोंगर, गजराज नागर, सुधीर नागर, प्रहलाद शर्मा, मार्केट कमेटी अध्यक्ष मोहना संदीप टोंगर, वाइस चेयरमैन श्रीपाल शर्मा, तिगांव अधाना सरपंच वेद प्रकाश अधाना, तिगांव सरपंच विक्रम प्रताप नागर, तिगांव मार्केट अध्यक्ष राजेश सोलंकी, मंझावली सरपंच राकेश शर्मा, शाहजहांपुर सरपंच नाहर भाटी, शाहपुरा सरपंच ताराचंद, लोकेश बैंसला, सुरेंद्र बिधूड़ी, अजब चंदीला, सुरेंद्र कसाना, सुंदर कसाना, राव नारायण सिंह, अजीत सरपंच, लेखराज सरपंच, सरपंच रवि चौहान, सरपंच ललित चौहान, पार्षद शीशराम अवाना, पार्षद सुमंत चंदेल, सरपंच अजब नागर, ब्लॉक समिति ओमप्रकाश नंबरदार, ब्लॉक समिति जगदीश अधाना, ब्लॉक समिति कुलदीप, अध्यक्ष ब्लॉक समिति रोबिट , सरपंच प्रधान सूरजपाल भूरा, सरपंच कृष्ण दीक्षित, पूर्व सरपंच अजब नागर, संत राज चंदीला, सरपंच श्याम चंदीला, सतबीर गुर्जर, सरपंच बृजभान भाटी, हरिओम वत्स, कैप्टन जयपाल भाटी, सुधीर मेहता मंडल अध्यक्ष, मलखान चपराना, ग्रीवेंस मेंबर दयानंद नेताजी, सरपंच सुशील अमीपुर, ग्रीवेंस मेंबर देबू अग्रवाल, सरपंच धर्म सिंह, करण भाटी, पंडित राधेश्याम, वीरेंद्र अधाना, सरपंच सुभाष भाटी, सरपंच अमर सिंह भाटी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
