फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह को शैक्षणिक, समाजिक एवं पर्यावरणीय क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान तथा भ्रष्टाचार मुक्त समाज के स्थापना हेतु सतत् समर्पित सेवाओं के लिए “भ्रष्टाचार निरोधक योद्धा सम्मान-2025” से अलंकृत किया गया। डॉ.आर एन सिंह को यह सम्मान गोरखपुर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मलेन सह् सम्मान समारोह में एन्टी करप्शन ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदम्बा सिंह तथा राष्ट्रीय महासचिव पं. नागेंद्र तिवारी के द्वारा संयुक्त रुप से दिया गया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डॉ. आर एन सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के ज्ञात तथा अज्ञात स्रोतों के तार हमलोगों के जीवन से जाने-अनजाने जुड़ जाते हैं, कुछ सहूलियतें मिल जाती हैं और हम इसके अभ्यस्त हो जाते हैं, फिर पता ही नही लगता कि जिस भ्रष्टाचार के खिलाफ हम जंग लड़ रहे हैं उसे पल्लवित, पुष्पित और फलीभूत करने वाले हम स्वयं हैं। देश में गरीबों के लिए खाद्य आपूर्ति पर भारत सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त अनाज देने का काम कर रही है जिस पर प्रत्येक वर्ष दो लाख करोड़ से ज्यादा खर्च करना पड़ता है। इस योजना का लाभ ले रहे अधिकांश लोगों को इसकी आवश्यकता नहीं है किन्तु वे इसके अभ्यस्त हो गए हैं। ऐसे ही सरकारी तथा गैर-सरकारी स्तर पर अनेकों प्रकार के भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी पैठ बना चुकी हैं जिनपर बड़े संजीदगी प्रहार करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही डॉ.आर एन सिंह ने भ्रष्टाचार के कारणों तथा निवारण पर विस्तार से चर्चा किए।
इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से सैकड़ो गणमान्य महानुभाव उपस्थित हुए। डॉ.आर एन सिंह को सम्मानित होने पर समाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बधाई तथा शुभकामनाएँ प्रेषित किए हैं।
