फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्ली : —- श्री बालाजी निष्काम सेवा समिति द्वारा आयोजित 14वां श्री बालाजी महोत्सव एवं विशाल सामूहिक शुभ विवाह के अवसर पर 11 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन रोहिणी स्थित जापानी पार्क जेएमडी टेन्ट के सामने किया गया। इन गरीब कन्याओं को आर्शीवाद देने के लिए विभिन्न जगहों से लोग एकत्रित हुए थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर परं संस्था चेयरमैन रितेश बंसल, संस्थापक अध्यक्ष राकेश गुप्ता, महासचिव महेश अग्रवाल, अमित जैन, संदीप अग्रवाल, राजीव गुप्ता, मुकेश मित्तल सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए थे।
इस समारोह में संस्थापक अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने पंडाल में उपस्थित वर वधू को आशीर्वाद दिया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि सभी कन्याएं सास ससुर को माता पिता का सर्वोच्च सम्मान दें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा करवाया जा रहा 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि संस्था समय≤ पर दिव्यांगजनों व अन्य गरीब लोगों के लिए भी आर्थिक सहायता मुहैया करवाती रहती है और समाज में इससे बढ़़कर कोई कार्य नहीं है। संस्था द्वारा इन कन्याओं को गृहस्थी जीवन शुरु करने के लिए आवष्यक संसाधन भी मुहैया कराया है।
उन्होंने कहा कि हिन्दू रीति रिवाज में कन्यादान का विशेष महत्व होता है। संस्था की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक वर वधु को तुलसी का एक पौधा भी भेंट किया गया था। उसे यादगार के रूप में घर के आसपास लगाने एवं पौधे के पल्लवन और संरक्षण के लिए प्रेरित किया किया। वर वधु ने पौधे लगाने का संकल्प भी लिया। उन्होंने बताया कि 22, दिसम्बर को श्री बालाजी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल बालाजी के मशहूर भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे, इसके साथ ही भजन गायक शीतल पांडे, अश्वनी कुमार, लोकेश गोयल व हेमंत ठाकुर भी बालाजी के भजनों की अमृत वर्षा करेंगें।
श्री बालाजी निष्कामसेवा समिति के चेयरमैन रितेश बंसल ने कहा कि कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि इस अवसर पर बेटियों को आशीर्वाद देने का मौका मिला है, वर वधुओं ने पारंपरिक रस्मों को पूरा किया और एक दूसरे के गले में वरमाला डाली तथा आयोजन में उपस्थित लोगों से आर्शीवाद ग्रहण किया। विवाह समारोह बेहद शानदार तरीके से आयोजित किया गया और जोड़ों के सपनों को साकार करते हुए उनके लिए इसे जीवनभर का एक यादगार अनुभव बनाने के लिहाज से व्यापक तौर पर इंतजाम किए गए थे।
