फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / मिशन जागृति द्वारा आयोजित आठवीं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को रविवार को सेक्टर-12 स्थित ओपन एयर थिएटर, फरीदाबाद में पारितोषिक वितरित किए गए। इस अवसर पर कुल 236 बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया जिसमें : —-
ए ग्रुप से प्रथम पुरस्कार युग चौधरी, द्वितीय पुरस्कार कायनात, तंवर,और तृतीय पुरस्कार कनिष्क, बी ग्रुप से प्रथम पुरस्कार शीतल, द्वितीय पुरस्कार भव्य रावत, तृतीय पुरस्कार गुल्पशा, ग्रुप सी से प्रथम पुरस्कार माही प्रजापति, द्वितीय पुरस्कार हंसिका, तृतीय पुरस्कार ज्योतिका, ग्रुप डी से प्रथम पुरस्कार कर्वी, द्वितीय पुरस्कार अंजलि, तृतीय पुरस्कार जीविका ,ग्रुप ई से प्रथम पुरस्कार खुशी, द्वितीय पुरस्कार दक्ष, तृतीय पुरस्कार रेहान, ग्रुप एफ से प्रथम पुरस्कार भविष्य,द्वितीय पुरस्कार एकता, तृतीय पुरस्कार प्रियांशु कुमारी, ग्रुप जी से प्रथम पुरस्कार शुभम पांडे,द्वितीय पुरस्कार श्रम, तृतीय पुरस्कार राशि, विजेता रहे। साथ ही संस्था से जुड़े 200 वॉलिंटियर्स को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुभाष श्योराण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले विशिष्ट अतिथियों में साहिल नंबरदार, अमित जैन, डॉ. अंकुर शरण, मनोहर लाल नंदवानी, डॉ. पवन पिलानिया, गौरव भारद्वाज, एडवोकेट राजेश खटाना, एकता रमन, इनर व्हील क्लब की टीम एवं उनकी अध्यक्ष मनीता सिंह, डॉ. हेमंत अत्री, Global Confederation of NGO से अनिल शर्मा, आईएएक्सएन से सुनील डांगी, फरीदाबाद मॉडल स्कूल से एच.एस. मलिक, सुमित रावत, एडवोकेट संगीता भाटी, बॉक्सर हर्ष गिल, इंदर पाल, प्रीत पाल, कंचन लखानी और अवतार सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मिशन जागृति के समर्पित सदस्यों एवं वॉलिंटियर्स पी. लता, सिंगल, भावना चौधरी, गीता शर्मा, पूजा शर्मा, रेनू शर्मा, पिस्ता चौधरी, अनीता महेश्वरी, ममता राघव, नीतू मलिक, दिव्या अग्रवाल, पूजा, सागर, विवेक गौतम, गुरनाम सिंह, महेश आर्य, अशोक, रविंद्र मलिक, सतीश टंडन, हिमांशु भट्ट, विपिन शर्मा, राजेंद्र नगर, शिवानंद राय, प्रिया मलिक, संजना, ज्योति, ललित, कीर्ति, दक्ष मलिक, धर्मेंद्र, देवानंद, निखिल, नमन मिश्रा, कविता चौधरी, पुष्पलता जी, संतोष अरोड़ा, मोनिका अरोड़ा और गोपाल गोयल जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर संस्था के फाउंडर प्रवेश मलिक एवं संस्था के प्रेसिडेंट विवेक गौतम ने मंच से सभी अतिथियों, वॉलिंटियर्स, बच्चों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मिशन जागृति समाज सेवा और बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी तथा अगले वर्ष इससे भी अधिक भव्य और शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
मिशन जागृति संस्था द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और सामाजिक एकता को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।
