फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के निर्देशन पर वृक्षारोपण पखवाड़ा 14 जुलाई 2022 से 28 जुलाई 2022 तक महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत जी की देखरेख में मनाया जा रहा है। महाविद्यालय में कार्यरत विभिन्न इकाइयों जैसे एनसीसी, एनएसएस, वाईआरसी एसडीजीएस व स्वच्छता सेनानी के स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाएं वृक्षारोपण के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। आज दिनांक 17 जुलाई 2022 को एनसीसी और वाईआरसी के संयुक्त तत्वाधान में महिला थाना बल्लभगढ़ व आदर्श नगर थाना बल्लभगढ़ में पौधारोपण किया गया। इस पावन कार्यक्रम में एनसीसी की गर्ल्स का कैडेट ने महिला थाना बल्लभगढ़ में जाकर पौधे लगाए साथ ही समय-समय पर पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी ली, वहीं वाईआरसी के स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाओं ने आदर्श नगर थाना में पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने व पर्यावरण स्वस्थ रखने का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत द्वारा निर्देशित इस पुनीत कार्यक्रम की दोनों थाना प्रभारी ने प्रशंसा की साथ ही इस मुहिम में हमारे साथ देने का आश्वासन दिया। आज के इस कार्यक्रम में एनसीसी से पांच कैडेट, वाईआरसी के पांच स्वयंसेवक स्वयंसेविकाओं के साथ उनके कार्यक्रम ऑफिसर सब लेफ्टिनेंट डॉ. पूजा सैनी, वाईआरसी के इंचार्ज मिस्टर सुभाष कैलोरिया उपस्थित रहें।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
