फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ मे महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के निर्देशन पर वृक्षारोपण पखवाड़ा 14 जुलाई 2022 से 28 जुलाई 2022 को मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत महिला प्रकोष्ठ, अर्थशास्त्र एवं अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 15 जुलाई 2022 को विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के उपलक्ष्य मे अग्रवाल पब्लिक
स्कूल, सेक्टर-3 में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत ने इस संदर्भ में यह बताया कि अग्रवाल महाविद्यालय के विभिन्न इकाइयों जैसे एनएसएस एसडीजीएस वाईआरसी के स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाएं इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जिला वन विभाग अधिकारी का
विशेष योगदान रहा। वन विभाग फरीदाबाद के सौजनय से 500 पौधे उपलब्ध कराए गए हैं। जिन्हें अग्रवाल महाविद्यालय के प्रांगण तथा समुदाय पहुंच कार्यक्रम के अंतर्गत गोद लिए गए विभिन्न स्कूलों व आसपास के क्षेत्र में रोपित किया जाएगा। वृक्षारोपण पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जाएंगी जैसे पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, निबंध लेखन, कविता पाठ तथा भाषण प्रतियोगिता जिसमें विद्यार्थियों को पौधारोपण के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। “क्योंकि वृक्ष है तो कल है”सामुदायिक पहुंच कार्यक्रम के तहत अग्रवाल पब्लिक स्कूल, सेक्टर-3 को अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ ने गोद लिया है । अतः अग्रवाल महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी के कुशल मार्गदर्शन में यह विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस अग्रवाल पब्लिक स्कूल, सेक्टर-3 में मनाया गया। 17 जुलाई को प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य बिना भेदभाव के समान रूप से सामाजिक न्याय को
विश्व स्तर पर बढ़ावा देना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता रखी गई, जिसके विषय थे:- “सामाजिक न्याय और समानता“, “सामाजिक न्याय और मानव अधिकार”। अंग्रेजी विभागाध्यक्षा श्रीमती कमल टंडन, अर्थशास्त्वि भागाध्यक्ष डॉ. मनोज शुक्ला, विनीत नागपाल एवं महिला प्रकोष्ठ संयोजिकाओं (डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. रेखा सैन और डॉ. रेनू माहेश्वरी) के कुशल नेतृत्व में पोस्टर मेकिंग के साथ-साथ छात्र छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों से जागरूक करने के लिए एक परामर्श वार्ता आयोजित की गई । इस अवसर पर इंस्पेक्टर इंदुबला (महिला पुलिस थाना,बल्लबगढ़) उपस्थित थीं। उन्होंने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधोंपर विस्तृत चर्चा की और अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वर्तमान समय में बढ़ते साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी दी कि बढते साइबर क्राइम के कारण किस प्रकार छात्राएं मानसिक रूप से व्यथित हो जाती हैं? वह इन परेशानियों से कैसे मुक्ति पा सकती हैं? इसके लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112 और 1091 भी दिए। उन्होंने छात्राओं को आश्वासन भी दिया कि वह किसी भी तरह की समस्या का सामना करने पर महिला पुलिस थाना बल्लभगढ़ आकर उनसे मिल सकती है और अपनी परेशानी को बता सकती हैं उसका समाधान किया जाएगा तथा गोपनीयता का भी आश्वासन दिया। कांस्टेबल सुषमा और रजनी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के अनेक गुर बताते हुए महिलाओं को घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न एवं छेड़छाड़ इत्यादि से संबंधित समस्याओं का सामना करने के लिए विस्तार से बताया जिससे महिलाएं शारीरिक रूप से पीड़ित होने पर अपनी रक्षा कर सकें। साथ ही दुर्गा शक्ति एप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुमारी नेहा चौधरी द्वितीय स्थान पर तान्या और तृतीय स्थान पर हिमांशी रहे। रिमझिम और खुशी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर कॉमन एप्टिट्यूड टेस्ट भी लिया गया जिसमें कुमारी अमृता नायर ने प्रथम स्थान कुमारी प्रज्ञा ने द्वितीय स्थान और कुमारी भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काशिफ और पलक यादव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में 58 विद्यार्थियों ने भाग लेकर लाभ उठाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रचना भल्ला के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
