फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सेक्टर- 49 सैनिक कॉलोनी स्थित बॉडीजोन जिम में छठे व चार महीने के ट्रांसफॉर्मेशन चैलेंज का आयोजन किया गया। इस फिटनेस चैलेंज का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को फिटनेस और डाइट की सही जानकारी देना था। जिससे वे अपनी बॉडी को बेहतर बना सकें। इस चैलेंज में प्रतिभागियों को जिम के मालिक एवं ट्रेनर हरप्रीत सिंह द्वारा वर्कआउट और डाइट प्लान दिए गए।
पुरुष वर्ग दिनेश कुमार प्रथम रहे। वहीं विश्वनाथ ईश्वरन द्वितीय, हेनरीजैसन तृतीय, सागर धीमान चतुर्थ और दिवेश कथूरिया पांचवें स्थान पर रहे। इसी प्रकार महिलाओं के मध्यवर्ती स्तर निकी बंसल ने पहला, द्वितीय स्थान पर मंजू पायला, कनिका यादव ने तीसरा, नीरज नहेलिया चौथा और दीक्षा हंस ने पांचवां, जबकि जाह्नवी हंस स्थान हासिल किया।
महिलाओं के प्राइमरी वर्ग में निदा जेहरा ने पहला, सान्वी कत्याल ने दूसरा,कनिका कालरा ने तीसरा, मुक्ता और गुंजन संयुक्त रूप से चौथ और निधि मेहरोत्रा पांचवें स्थान पर रही। साक्षी शर्मा को एमर्जिंग सदस्यद के रूप में सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस ट्रांसफॉर्मेशन चैलेंज में शानदार प्रदर्शन किया और फिटनेस में बेहतरीन सुधार किया।
इस आयोजन ने फिटनेस प्रेमियों को नई ऊर्जा दी और लोगों को अपनी हेल्थ के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।
