खिलाडी जीते हुए पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र के साथ पोज़ देते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
बुडाकान कराटे डोजो के कराटे खिलाडिय़ों ने स्टेट कराटे प्रतियोगिता में जीते मैडल। इसमें 300 कराटे खिलाडिय़ों ने भाग लिया। कराटे खिलाड़ी डीपीएस सैक्टर-81 की हैड मिस्टे्रस रितु जैन एवं डीएवी के प्रिंसीपल डा. विनोद बरथवाल ने मेडल देकर सम्मानित किया।
डीपीएस सैक्टर-81 के छात्र शाशवत, समय, शिवांक, काव्या, निमिषा ने गोल्ड मैडल जीता। वहीं हवीश ने सिल्वर मैडल पर कब्जा जमाया। वहीं जयदित्या, दिवांशी, दिवम, एकांश ने ब्रांज मैडल जीता और डीएवी की तानी शर्मा, अलीजा, चारवी, यर्थाथ ने गोल्ड जीता। वहीं अरजान अली, निष्कर्श ने ब्रांज मैडल जीता। जिन कराटे खिलाडिय़ों ने गोल्ड मैडल लिया। उन्हें नेशनल कराटे प्रतियोगिता दिल्ली में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पदक विजेता में उनके अभिभावकों और क्लब में संचालक गणेश राजपूत, दिनेश कुमार, नितिन सिंह राना, वैभव कुमार, अभिषेक रावत, रितिका, दीपशिखा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
