फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फरीदाबाद सर्कल की सभी डिवीजनों पर एक्सईएन कार्यालय के समक्ष लामबंद होकर कर्मचारियों ने हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन (हेड ऑफिस-भिवानी-292) के बैनरतले प्रदेश सरकार के इशारे पर निगम मैनेजमेंट द्वारा टेक्निकल कर्मचारियों के लिये जबरन लाई जा रही ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी के विरोध में राज्य कमेटी के दिशानिर्देश अनुसार इस पोलिसी के विरोध में दो घंटे जमकर नारेबाजी की । प्रदर्शनरत बिजली कर्मचारियों ने अपने अपने ज़ोन की डिवीजनों पर हल्ला बोलते हुए जोश भरे लहजे में प्रदेश सरकार एवं निगम मैनेजमेंट के खिलाफ आक्रोशित होकर जोरदार नारे लगाए ।
सैक्टर-23 स्तिथ एनआईटी फरीदाबाद डिवीजन के एक्सईएन कार्यालय के समक्ष एनआईटी के प्रधान लेखराज चौधरी, सचिव मुकेश शर्मा के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर पोलिसी की खिलाफत में पुरजोर विरोध जताया, जबकि सेक्टर-68 स्तिथ ग्रेटर फरीदाबाद डिवीजन के एक्सईएन कार्यालय पर ग्रेटर के प्रधान सुनील चौहान, सचिव रवि दत्त शर्मा की देखरेख में हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया तथा बल्लभगढ़ सेक्टर-6 स्तिथ बल्लभगढ़ डिवीजन के एक्सईएन कार्यालय पर बल्लभगढ़ के प्रधान मदन गोपाल, सचिव सुरेन्दर कौशिक की अगुआई में ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया । एचएसईबी वर्करज यूनियन की राज्य कमेटी के आव्हान पर पूरे हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों/सर्कलों में चरणबद्ध तरीक़े से इस ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी का बिजली कर्मचारियों द्वारा पुरजोर विरोध जताया जा रहा है ।
कर्मचारी नेताओं ने बताया जैसा कि प्रथम चरण में प्रदेश की सभी सब डिवीजनों में तीन दिन कर्मचारियों ने दो-दो घंटे के अपने विरोध प्रदर्शन को कामयाब बनाया जिसके बाद अब दूसरे चरण में प्रदेश के सभी डिवीजनों के एक्सईएन एक्सईएन कार्यालयों के समक्ष लगातार तीन दिन तय कार्यक्रम अनुसार दो-दो घंटे के प्रदर्शन किए जाएंगे । आगामी 23 दिसंबर 2025 को प्रदेश के तमाम (एस.ई) सर्कल कार्यालयों के समक्ष यह विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे । इसी कड़ी में आज बिजली कर्मचारियों ने सभी जोनों में ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी को लागू ना करने को लेकर सभी जोनों में जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया ।
प्रदर्शन कार्यक्रम में राजेश शर्मा, मामचन्द, सुभाष पहल, अमरचन्द, राजेश कुमार, दयाराम, नरेंदर, सुमेर सिंह, महेन्दर, सुशील, गुलशन, नसीब हिंदुस्तानी, सुरेश डूडी, प्रीतम, प्रेमसिंह, बीरसिंह, योगेंदर रावत, पंकज खलेरी, कुलदीप डागर, देवेंदर सैनी, दिगम्बर लाम्बा, जगदीश, बिजेन्दर, दिगम्बर मलिक, हेमराज, महेन्दर ठाकुर, नीरज, परवीन, जयप्रकाश आदि कर्मचारी नेताओं सहित भारी संख्या बल में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया ।
