फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / एचएसईबी वर्करज यूनियन के पूर्व में घोषित कार्यक्रम अनुसार सब डिवीजन स्तर पर रोष प्रदर्शन के दूसरे दिन हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन (संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ) ने फरीदाबाद सर्कल की सभी सब डिवीजन में कर्मचारियों के द्वारा दो घंटे का जोरदार रोष प्रदर्शन करते हुए निगम मैनेजमेंट व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । यह रोष प्रदर्शन निगम मैनेजमेंट की ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में किया गया । जिसको निगम मैनेजमेंट ने यूनियन से बिना बात किए ही लागू कर दिया है, जो कि बिल्कुल कर्मचारी विरोधी है । जिस का यूनियन के आह्वान पर पूरे प्रदेश में विरोध किया जा रहा है ।
रोष प्रदर्शन के दौरान स्टेट कमेटी के नेता विनोद शर्मा स्टेट चीफ ऑर्गनाइज़र ने बताया कि जो ट्रांसफर पॉलिसी लागू की जा रही है निगम मैनेजमेंट उसकी पुन समीक्षा करें क्योंकि विभाग के कुशल संचालन हेतु प्रशासनिक दक्षता से अधिक तकनीक की दक्षता एवं अनुभव आवश्यक है । जिसे मौजूदा नीति में पूर्णतया नजरअंदाज किया गया है । यदि यह पॉलिसी अपने वर्तमान स्वरूप में लागू की गई तो इससे विभागीय कार्य कुशलता कर्मचारियों की सुरक्षा मनोबल और उपभोक्ताओं को मिलने वाली सेवाओं सभी पर गहरा प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा इसके लिए कर्मचारियों ने दो प्रदर्शन करते हुए सभी एसडीओ को एचएसईबी वर्कर यूनियन की तरफ से अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग हरियाणा सरकार के नाम अपना ज्ञापन सौंपा और बताया कि इससे उत्पन्न दुष्प्रभाव के प्रमुख कारण जो निम्नलिखित हैं:-
1. नई कार्यस्थल पर कर्मचारियों को लाइनें संबंधित जानकारी और क्षेत्र संबंधित परिस्थितियों की अपर्याप्त जानकारी के कारण आज सुबह जानलेवा दुर्घटनाओं की संभावना अत्यधिक बढ़ जाएगी वर्तमान में भी बिजली विभाग में प्रतिदिन हाथ से हो रहे हैं । इस नीति को लागू करने के बाद ऐसे हादसों की संख्या निश्चित रूप से बढ़ेगी ।
2. उपभोक्ताओं की कंप्लेंट अटेंड करने में, जगह ढूंढने में और लाइनों की ब्रेकडाउन को अटेंड करने में क्षेत्रीय जानकारी के अभाव के कारण नए कर्मचारियों को अधिक समय व संसाधनों की आवश्यकता होगी जिससे उपभोक्ता सेवाएं प्रभावित होगी ।
3. क्षेत्र की जानकारी का अभाव होने के कारण कर्मचारियों को उपभोक्ताओं की डिफॉल्टिंग राशि की वसूली, बिजली चोरी की रोकथाम तथा नए कनेक्शन की साइट वेरिफिकेशन जैसे कामों में गंभीर कठिनाई आएंगे ।
4. बार-बार बदली होने के कारण कर्मचारियों में निगम सुधार कार्य एवं निगम की सिस्टम को मजबूती प्रदान करने जैसे दीर्घकालिक कार्यों के प्रति उदासीनता और अस्थिरता उत्पन्न होगी ।
5. निगम के सभी कार्यालयो में स्टाफ पूरा किया जाए ताकि निगम में रेवेन्यू को सुधारा जाए व निगम का कार्य समय पर पूरा हो सके ।
आज के रोष प्रदर्शन में लेखराज चौधरी, सुनील चौहान, परवीन शर्मा, योगेंदर रावत, पंकज खलेरी, नसीब हिंदुस्तानी, सुरेश डूडी, दिगम्बर लाम्बा, कुलदीप डागर, देवेंदर सैनी, मामचंद, महेन्दर, सुभाष, अमरचन्द, मुकेश शर्मा, सत्यवान, दीपक, नरेश, वीरसिंह, जगजीत, नरेंदर, अजय कुमार, सुमित खेडा, सुशील कुमार, गुलशन आदि कर्मचारी नेताओं ने विरोध में भाग लिया ।
लेखराज चौधरी
