फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद कार्यालय से हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता बसों, कारों व अन्य वाहनों से दिल्ली की ओर कूच किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने दिल्ली आगमन से पहले उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के बल पर संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग, सीबीआई, ईडी का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा ने बिहार, महाराष्ट्र, व हरियाणा में वोट चोरी कर रही है और विदेशी मॉडल की फोटो का इस्तेमाल कर हरियाणा के कई हल्कों में फर्जी वोट बनाए गए।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा में धांधली करके सरकार बनाई, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सडक़ से लेकर संसद तक वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को हर मंच पर उठा रहे हैं। वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली सत्ता परिवर्तन के साथ-साथ देश में भाजपा का पर्दाफाश करने का काम करेगी। जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपने बूथ लेवल पर जाकर पार्टी संगठन को मजबूत करें। इसके बाद जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं से भरे हुए वाहनों को झंडी दिखाकर दिल्ली महारैली के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के चैयरमेन विनोद कौशिक, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं प्रवक्ता मास्टर ऋषिपाल, प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगरा, मनोज अग्रवाल, अशोक रावल, बाबूलाल रवि, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, गौरव ढींगरा, राकेश तंवर, वेदप्रकाश यादव, राजेंद्र चपराना, सुनीता फागना, सुरेश बेनीवाल, प्रियंका अग्रवाल, चुन्नू राजपूत, एन के शर्मा, योगेश तंवर, प्रेम यादव, सरला भामोत्रा, नरेश गोयल, ओमप्रकाश पांचाल, सोनू चौधरी, पम्मी मान, वंदना, उमेश कौशिक, रामनिवास राठी, रवि धीमन, प्रवीण शर्मा, यादराम शर्मा, जीत सिंह, पीयूष, मंगतराम शर्मा, मनीष जुबेर खान भी मौजूद थे।
