फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / राजस्थान एसोसिएशन की एक्सक्यूटिव बॉडी मीटिंग में सर्वसम्मति से समाजसेवी और प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम चौधरी को अध्यक्ष चुना गया । उनका यह कार्यकाल दो साल का रहेगा। मीटिंग में अरुण कुमार सराफ वाइस प्रेसिडेंट, उमेश झांवर स्क्रेटरी, अश्वनी शर्मा ज्वाइंट स्क्रेटरी ,गुलाब चंद को कोषाध्यक्ष चुना गया ।
राजस्थान एसोसिएशन का अध्यक्ष चुने जाने पर गौतम चौधरी ने चीफ पैटर्न टी एम लालनी , एस पी अग्रवाल , एम पी रुंगटा, अरुण बजाज और पास्ट प्रेसिडेंट मनोज अग्रवाल का विशेष रूप से धन्यवाद किया है। अध्यक्ष चुने जाने पर गौतम चौधरी ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा हैं कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है। उसे वह पूरी निष्ठा , ईमानदारी और सभी को साथ लेकर एसोसिएशन के समाज से जुड़े कामों को आगे ले जाने का काम करेंगे। गौतम चौधरी ने कहा है कि राजस्थान एसोसिएशन एक परिवार की तरह है जिसमें सभी के सहयोग से जैसे रक्तदान शिविर , हेल्थ चेकअप कैंप, जरूरतमंद स्टूडेंट्स, डिसेबल चाइल्ड की मदद जैसे विभिन्न सामाजिक कार्यों को करता है। इसके साथ ही देश के विभिन्न त्यौहारों को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
गौतम चौधरी ने कहा एसोसिएशन आने वाले समय में मेडिकल फील्ड में और क्या समाज के लिए कार्य कर सकते है , वोकेशन ट्रेनिंग, कंप्यूटर क्लासिज , और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा एसोसिएशन से जोड़कर कैसे अपनी संस्कृति और राष्ट्रनिर्माण को मजबूत कर सकते है इस पर फोकस रहेगा।
चीफ पैटर्न एसपी अग्रवाल , एमपी रुंगटा, अरुण बजाज ने अपने संबोधन में बधाई देते हुए कहा की गौतम चौधरी मिलनसार ,व्यक्तित्व के धनी जाने जाते है। और समाजसेवा के कार्यों की वजह से चर्चा में रहते है । अब उन्हें राजस्थान एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है जो सभी के लिए बड़े की खुशी की बात है । उनके नेतृत्व में राजस्थान एसोसिएशन आगे बढ़ेगा ऐसा हम सभी कामना करते है।
बैठक में सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, उद्योगपति रमेश झांवर , उद्योगपति कैलाश शर्मा, उद्योगपति आरसी अग्रवाल, रोशन लाल बोरार, आईसी जैन, ऋषि अग्रवाल, पवन बजाज, विमिल खंडेलवाल, प्रमोद मोदी, के के मिश्रा, कमल शर्मा , प्रदीप पाडिया, आनंद साबू , ओपी भारतीया सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
