फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट की ओर से चल रहे तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव में पुरकाजी मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश से आए एंग्लो वैदिक गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने अपनी योग प्रस्तुति दिखाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने कई तरह के योगासन, रस्सी योग तथा पिरामिड बनाकर महोत्सव में आए लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। गुरुकुल के संस्थापक आचार्य अमन सिंह शास्त्री, मास्टर हाकिम चंद ने बताया कि 50 से अधिक गुरुकुल के छात्र पिछले दो दिनों से मेला परिसर में योग को बढ़ाने, लोगों को तंदुरुस्ती का संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि महोत्सव परिसर में बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है ।इससे पूर्व यह ब्रह्मचारी इसी मेले में तथा फरीदाबाद के अनेक स्थलों पर अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर वाह वाही हासिल कर चुके हैं।
