फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव (12, 13 एवं 14 दिसम्बर 2025) का शुभारंभ खाद एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। यह महोत्सव हमारी परंपराओं, लोक-संस्कृति और सामुदायिक एकजुटता का एक शानदार प्रतीक है। यह मेला सूरजकुंड परिसर में बड़ी धूमधाम से लगाया जाता है।इस मौके पर मंत्री राजेश नागर ने बताया कि यह गुर्जर मेला हमारी सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक है। इस मेले के माध्यम से हमारे पूर्वजों के रहन-सहन खान पीन आदि को दर्शाया जाता है।
इस महोत्सव में दिल्ली एनसीआर के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में गुर्जर समुदाय के परिवार हिस्सा ले रहे हैं | मेला परिसर में खानपान, संस्कृति दर्शन एवं कला दर्शन किये जा सकते है | अधिकतर गुर्जर समाज की महिलाएं पारंपरिक प्रधानों पर पहुंच रही है, युवा एवं बुजुर्ग यहां अलग-अलग तरह की पगड़िया बांधे दिखाई देते हैं | नोएडा से एक गुर्जर व्यक्ति अपने पैराग्लाइडर के साथ आया है, वहीं कुछ अन्य युवा विंटेज कारों का प्रदर्शन भी कर रहे हैं | खेती में काम आने वाले ट्रैक्टरों पर डीजे भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं | मेला परिसर में जगह-जगह नाच गाने के अलावा अन्य तरह के मनोरंजन के इंतजाम किए गए हैं |
