फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / आल इंडिया लॉयर फोरम के सौजन्य से जिला न्यायालय फरीदाबाद में विकस वर्मा (पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता, एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड, सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया) ने अधिवक्ता दिवस के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम जिला बार एसोसिएशन के साथ मिलकर आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संदीप गर्ग सहित अन्य माननीय न्यायाधीशगण, ज़िला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के अध्यक्ष श्री राजेश बैसला , सीनियर एडवोकेट आर.पी वर्मा, बार काउंसिल के को- चेयरमैन सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व प्रधान जे. पी अधाना , गोपाल शर्मा, सतवीर वर्मा नम्बरदार, सत्येंद्र भडाना , ओ. पी शर्मा , संजीव चौधरी, अनिल पाराशर जिला परिषद, संतराम शर्मा, हरीश चेतल, डा. एम. पी सिंह, डीके गोसाई, प्रकाश वीर नागर, के.पी तेवतिया , सत्येन्द्र अधाना , एम. पी नागर , सोशल जस्टिस फोरम के अध्यक्ष राजेश खटाना , उपाध्यक्ष आशीष कौशिक, धीरज अधाना , ललिता यादव, योगेन्द्र नागर , अजय सिंह, प्रेम दत भारद्वाज, शशि मिश्रा , शिखा शर्मा, राजकुमार भाटी, मनोज गुप्ता, रघुवेश सिंगल , महेन्द्र गर्ग, अशोक मुथरेजा, मनोज अरोड़ा , महेश यादव, मुकेश कुमार, मनीष वर्मा, राजेश खटाना तथा अनेक सम्मानित अधिवक्ता उपस्थित रहे।
बार के प्रधान राजेश बैसला ने कहा कि हरियाणा के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि माननीय न्यायमूर्ति सूर्यकांत भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बने हैं।
सभी उपस्थितजनो अधिवक्ताओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया । बार काउंसिल के कापटिड सदस्य राजेश खटाना एडवोकेट एंव मनीष वर्मा एडवोकेट ने सभी अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद किया।
