फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / रोजलैंड पब्लिक स्कूल गुरुग्राम में इंटर स्कूल नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें आरटूएफ मार्शल आर्ट ऐकडमी बल्लभगढ़ के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें प्रिंस ने गोल्ड,सोमिया ने ब्राउंज,यूवी और यती ने सिल्वर मेड़ल हासिल किया। इसी प्रकार धैर्य ने गोल्ड,आदित्य ने गोल्ड,अनीश ने सिल्वर,प्रियांशु ने सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं यश ने गोल्ड,भूमि ने ब्रॉन्ज,मेेघांश ने ब्राउंज,दीपा ने ब्रॉन्ज,पायल ने गोल्ड हासिल किया। ओपन चैलेंज ट्रॉफी गर्ल्स तनू धनखड़ के नाम रही।
कोच वंश सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि शीतो- रियो करते स्पोर्ट्स ऑफ़ इंडिया जनरल सेक्रेटरी सिहान दुष्यंत सैनी, सुमन मनजारी रिटायर्ड इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस हरियाणा , अंतर सिंह सिंधु समाजसेवी ,दिवाकर सैनी, लोकेश सैनी , शुभ पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मिस काजल मिश्रा एवं हर्षिनी बासु ने बेस्ट प्लेयर ऑफ द अवार्ड देकर खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 900 बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि विजेता खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि से अकादमी क्षेत्र और उनके घर में भी खुशी का माहौल है। शीतो-रियो कराटे स्पोर्ट्स ऑफ़ इंडिया जनरल सेक्रेटरी सिहान दुष्यंत सैनी एवं संसाई दिवाकर सैनी ने इस बड़ी सफलता पर सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
