फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद जिले की समाज सेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाली समाजसेवी संस्था मिशन जागृति द्वारा प्रति वर्ष आयोजित की जाने वाली चित्रकला प्रतियोगिता का इस वर्ष आठवां भव्य आयोजन सेक्टर–12 स्थित HSVP कार्यालय, ओपन एयर थिएटर रोड पर आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 8067 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला के माध्यम से जागरूकता का संदेश देने का कार्य किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी जी उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में फरीदाबाद महानगर भाजपा के जिला महामंत्री श्री कवींद्र चौधरी जी ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनके साथ इस अवसर पर पार्षद दीपक यादव, पार्षद मनोज नसवा, पार्षद जसवंत पंवार, पूर्व पार्षद दीपक चौधरी, भाजपा नेता साहिल नंबरदार, हरियाणावी सिंगर एवं स्टार हेमंत फौजदार, डॉ एम. पी. सिंह, सुरेश गोयल, भरत वीर, वरुण श्योखंड, डॉ हेमंत अत्री, कवि देवेंद्र कुमार, धर्मेंद्र फागना आदि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि का संबोधन (मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी जी) “मैं मिशन जागृति संस्था को हृदय से बधाई देती हूँ, जिन्होंने इतने बड़े स्तर पर बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया। आज यहां उपस्थित हजारों बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति देखकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। ऐसी प्रतियोगिताएँ न केवल बच्चों में कला के प्रति रुचि बढ़ाती हैं बल्कि सामाजिक मुद्दों पर सकारात्मक सोच को भी विकसित करती हैं। फरीदाबाद शहर में इस प्रकार के आयोजन समाज को नई दिशा देते हैं।”
विशिष्ट अतिथि का संबोधन (जिला महामंत्री, भाजपा, श्री कवींद्र चौधरी जी) “इस प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा प्रस्तुत चित्र केवल कला नहीं हैं, बल्कि समाज को जागरूक करने वाली जीवंत अभिव्यक्तियाँ हैं। पानी बचाओ, प्लास्टिक का उपयोग कम करो, डिजिटल इंडिया जैसे गंभीर विषयों को बच्चों ने जिस रचनात्मकता से दर्शाया है, वह सचमुच प्रशंसनीय है। मैं मिशन जागृति संस्था और सभी अभिभावकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देता हूँ।”
संस्था के संस्थापक प्रवेश मलिक ने जानकारी देते हुए बताया ki “मिशन जागृति द्वारा हर वर्ष चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाती है और इस वर्ष हम गर्व से कह सकते हैं कि यह हरियाणा प्रदेश की सबसे बड़ी चित्रकला प्रतियोगिता बन चुकी है। लगभग 8067 प्रतिभागियों ने अपने-अपने ग्रुप के निर्धारित विषयों पर शानदार कलाकृतियाँ प्रस्तुत कीं। हमारा उद्देश्य बच्चों में सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें सकारात्मक बदलाव का सहभागी बनाना है।”
प्रतियोगिता के ग्रुप व विषय
ग्रुप-A (कक्षा 1–2): My Favourite Festival
ग्रुप-B (कक्षा 3–4): Save Water – Save Life
ग्रुप-C (कक्षा 5–6): Say No to Plastic
ग्रुप-D (कक्षा 7–8): Digital India – Smart India
ग्रुप-E (कक्षा 9–10): Women Empowerment – My Inspiration
ग्रुप-F (कक्षा 11–12): India @2047 – My Vision
ग्रुप-G (ओपन विषय): Sustainable Future – Green Energy India
इन सभी विषयों पर प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों में ढालते हुए उत्कृष्ट संदेश प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का रिजल्ट 21 दिसंबर 2025 को घोषित किया जाएगा जिसके पश्चात स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में, जिला प्रशासन, जिला पुलिस प्रशासन, नगर निगम फरीदाबाद, डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र, सनराइज हॉस्पिटल, दधीचि देह दान समिति, भारत विकास परिषद, रॉबिन हुड आर्मी, नव प्रयास सेवा संगठन, इनर व्हील क्लब, अतुल कृष्ण बंसल फाउंडेशन ,मिशन जागृति की युवा टीम, महिला टीम, वरिष्ठ युवा टीम, जिला समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में वोट ऑफ थैंक्स के संस्था के संस्थापक प्रवेश मालिक, ओर विवेक गौतम जी ने आए हुए सभी स्वयं सेवकों का धन्यवाद किया व भविष्य में भी इसी तरह निरंतर कार्य करने के लिए प्राण लिया।
कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका युवा प्रवक्ता हिमांशु भट्ट भारद्वाज ने अदा की।
