फरीदाबाद / जनतंत्र टुडे / जिला फरीदाबाद द्वारा आज 1162, सेक्टर 9 , फरीदाबाद पर ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रांत स्तर के पदाधिकारियों ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराते हुए उपभोक्ता हितों को मज़बूत करने की दिशा में एक नया कदम आगे बढ़ाया। इस केंद्र पर प्रत्येक रविवार प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ग्राहक की समस्या को हल करने के लिए मार्गदर्शन दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त भी फोन से विषय विशेषज्ञ से अपनी समस्या के बारे में भी मार्गदर्शन लिया जा सकता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायण भाई शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपभोक्ता जागरूकता एवं शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत बनाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जयंत कथीरिया, राष्ट्रीय सचिव
व प्रदीप बंसल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण तथा संगठन के विस्तार पर अपने विचार साझा किए।
डॉ. आर. बी. यादव, प्रांत अध्यक्ष ने प्रांत में उपभोक्ताओं की सहायता हेतु सेवा केंद्रों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर उपभोक्ता हित, मार्गदर्शन, शिकायत समाधान, तथा संगठन की भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, सदस्यों तथा स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।
जिला फरीदाबाद इकाई की ओर से सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाया।
इस अवसर पर मुनेश शर्मा, प्रांत संगठन मंत्री, जिलाध्यक्ष अजय कुमार भाटिया, विपिन भाटिया, सुभाष भाटिया, अरुण दुआ, शिव प्रकाश , सतीश वर्मा ,सूरज भाटिया, जितेन्द्र, दीपक भाटिया व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
