परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
प्रदेश के परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा आज 3 जुलाई सुबह 10:30 बजे सेक्टर -2 में चहल चौक के पास सेक्टर- 2 से सेक्टर- 62 तक जा रहे रजवाहे के साथ बनाए जाने वाले दादा-पोते वाकिंग ट्रेक की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा मंत्री जी शाम 6:00 बजे तिरखा कॉलोनी के सरकारी स्कूल के पास इंटरलॉकिंग टाइल से बनाई जाने वाली गलियों के कार्य शुभारंभ करेंगे।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राज्य प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन 5 जुलाई को पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल गुर्जर करेंगे। आने वाले समय में सेक्टर-65 में यह कैंप लगते रहेंगे। सेक्टर- 65 के सरकारी स्कूल को राज्य प्रशिक्षण केंद्र के रूप में डेवलप किया जा रहा है और इस बार का 5 जुलाई से यहां लगने जा रहा है। जिसमें देशभर से हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड्स के अधिकारी शिरकत करेंगे। जिसकी पूरी जानकारी हिंदुस्तान एंड स्काउट गाइड हरियाणा की तरफ से जारी की जाएगी। भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने मौके पर अधिकारियों से बात की और स्कूल के आसपास साफ सफाई के साथ-साथ बिजली के पोल पर लाइट लगाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अधिकारियों और जिला शिक्षा अधिकारी से भी बात की ताकि कार्यक्रम में कोई कमी ना रहे। बल्लभगढ़ में हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड हरियाणा द्वारा राज्य प्रशिक्षण केंद्र बनने से जिले के बच्चों को काफी लाभ मिलेगा। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के फरीदाबाद डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अजय शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में मंत्री गण, विधायक एवं देश भर से कई वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच रहे हैं । बल्लभगढ़ सेक्टर- 65 के सरकारी स्कूल में बनाए जा रहे हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड्स हरियाणा के राज्य प्रशिक्षण केंद्र की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश के परिवहन मंत्री पं मूलचंद शर्मा के बड़े भाई एवं भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा पहुंचे।
इस अवसर पर प्रताप भाटी, राकेश गुर्जर, योगेश शर्मा, स्काउट एंड गाइड हरियाणा से जुड़े विभिन्न स्कूलों के सरकारी टीचर जिनमे मास्टर प्रवीण कुमार, मास्टर चतर सिंह और अजय शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
