
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री एवं ओबीसी मोर्चा(मेवला मंडल) के पूर्व महामंत्री मनोज भड़ाना को भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की फरीदाबाद टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी का सदस्य मनोनित किया गया है।
मनोज भड़ाना नेे अपनी इस नियुक्ति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडड,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर व पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी का धन्यवाद व आभार प्रकट किया है। मनोज भड़ाना ने कहा कि भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व व हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उनपर जो आस्था व्यक्त की है उसे वो ताउम्र टूटने नहीं देंगे । मनोज भड़ाना ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वे पूरी निष्ठा और ईमादारी से निभाएंगी और दिव्यांगजन लोगों के कल्याण के लिए दिन रात काम करेगे ।





