फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्लीः—- परम आराधिका मंजू बाईसा के पावन सान्निध्य में श्री बाबोसा भगवान मिंगसर महोत्सव -2025 का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रोहिणी के जापानी पार्क दिल्ली में 108 फीट का दिव्य विशाल त्रिशूल का अनावरण भी किया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी का आगमन हुआ तो परम श्रद्धेय प्रकाश भाई जी ने उनका शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने अपने पावन उद्घोषन में श्री बालाजी बाबोसा भक्त मंडल को बधाई देते हुए, इस भव्य कार्यक्रम की काफी सराहना की। परम आराधिका मंजू बाईसा ने तिलक लगाकर उन्हें अपना आर्शीवाद प्रदान किया।
परम श्रद्धेय प्रकाश भाई जी ने 6.15 बजे सायं महा ज्योत प्रज्वलित की। इसके पश्चात गणेश वंदना से भजन संध्या का शुभारंभ किया। कई भजन गायकों ने माता रानी, बालाजी एवं श्री बाबोसा भगवान के मधुर भजन प्रस्तुत किए। तत्पश्चात बहन नम्रता करवा, मुंबई ने अपने भजनों पर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसी दौरान परम आराधिका मंजू बाईसा का पंडाल में शुभागमन हुआ तो हजारों भक्तों ने खडे होकर बाईसा का जोशीला स्वागत किया। बाईसा ने दरबार में पधारकर 108 फीट का दिव्य विशाल त्रिशूल का अनावरण किया। इसके बाद बाईसा ज्योत के समक्ष अपनी व्यास गद्दी पर विराजमान हो गई।
कई भजन गायकों ने भजनों के कार्यक्रम का आगे बढाया। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में श्री बाबोसा भगवान के कई मधुर भजन प्रस्तुत किए, जिस पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। भजनों के मध्य परम आराधिका मंजू बाईसा के पावन स्वरूप में श्री बाबोसा भगवान ने अपने दिव्य दर्शन प्रदान किए। अगले दिन प्रातः बाबोसा सिटी सेक्टर- 24 रोहिणी में उपस्थित श्री बालाजी बाबोसा मंदिर में महाआरती का कार्यक्रम रखा गया था। महाआरती के पश्चात विशाल भजनों का कार्यक्रम भी रखा गया था।
इन कार्यक्रमों में हजारों भक्तों ने विशाल भंडारा ग्रहण किया। सभी कार्यक्रम परम श्रद्धेय प्रकाश भाई जी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुए। बाबोसा कमांडो फोर्स के सैकड़ों युवा भक्तों ने रात दिन परिश्रम कर के कार्यक्रम को नई ऊंचाइयां प्रदान की।
