फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सेक्टर- 8 स्थित डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने श्री सनातन धर्म मंदिर के साथ मिलकर जवाहर कॉलोनी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें 125 लोगों ने अपनी जांच कराई।
इस शिविर में बीपी, शुगर, जर्नल परामर्श, आर्थो परामर्श और मुफ्त आंखों की जांच कराई जिसमें कई लोगों को पता चला कि उनकी आंखों में कुछ कमी है। इसके अलावा लोगों को कई बीमारियों को लेकर जागरूक भी किया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना था ।
इस शिविर में दौरान मंदिर के प्रधान हुकुमचंद लखानी, सेक्रेटरी दर्शन लाल कुकरेजा, ऑडिटर मुकेश कुमार लखानी, मार्केट प्रधान नीरज भाटिया, बन्नू बिरादरी प्रधान सुंदर लाल चुग, चेयरमैन सतपाल मुंजाल, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद प्रोफेशनल के प्रधान RTN. संजय लखानी मौके पर मौजूद रहे।
ऐसे कैंप डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र आयोजित करता रहता है जिससे कि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहे और इन कैंपों में अगर कोई बीमारी उनके शरीर में उत्पन्न हो रही है तो उसके बारे में भी उन्हें जानकारी मिले |
