फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्ली:— वॉयस ऑफ कॉन्स्टिट्यूशन द्वारा आयोजित भारत का भविष्य – शाहोथॉन- 2025 आज हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस हाफ मैराथन में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं फिटनेस प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्र निर्माण, कर्तव्य भावना एवं संविधान जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।
कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ फ़्लैग ऑफ़ मनीष चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जनपद शामली द्वारा किया गया। इसके उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह कँवर रवि चौहान, रवीन्द्रगढ़ गोठड़ा, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) द्वारा संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विनय चौधरी, राष्ट्रीय सह-प्रभारी, रिसर्च एवं नीति—भारतीय जनता पार्टी , विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मुकेश सिंह अतिथि के तौर पर समारोह की गरिमा बढ़ाने हेतु उपस्थित रहे।
संपूर्ण आयोजन का सफल संचालन वॉयस ऑफ कॉन्स्टिट्यूशन के अध्यक्ष राकेश सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों, स्वयं सेवकों, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सहयोगी संस्थानों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा: शाहोथॉन- 2025 केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना और संवैधानिक मूल्यों को समाज में जीवंत करने का एक संकल्प है। हमारा उद्देश्य नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है।
कार्यक्रम के दौरान हजारों प्रतिभागियों ने एकता, फिटनेस और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए ‘जय हिन्द’ के नारों से वातावरण को देशभक्ति से गुंजायमान किया।
