फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता के दिशा निर्देशन में अंग्रेजी विभाग के स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष 2020-22 बैच के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। विधार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्याल य प्राचार्य महोदय ने बताया कि जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करके मंजिल की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने अंग्रेजी विभाग को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती कमल टंडन, विभागाधक्षया अंग्रेज़ी विभाग ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विधार्थियों ने मनमोहक नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दी। एमए फाइनल की छात्राओं चेतना डागर, पायल व रेखा ने कॉलेज में अपने दो साल का अनुभव सांझा किया। फेयरवेल में अंजू को मिस फाइनल, पायल को फर्स्ट रनरअप, चेतना डागर को सेकंड रनरअप चुना गया। इस अवसर पर अग्रवाल शिक्षण महाविधालय के प्राचार्य डॉ. सुबेश पांडे, डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. नरेश कामरा, डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. रामचन्द्र, डॉ. रितु, डॉ. पूजा सैनी, डॉ. सुषमा, डॉ.सारिका, डॉ. गीता, डॉ. इनायत, सुभाष, विजया रानी व अंजना मौजूद रहे। सभी अध्यापकों ने फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकमनाएं दी।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
