फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल, सेक्टर- 15 ए, फरीदाबाद में 13वां श्री हरि इंटर स्कूल साइंस क्विज, टेड्स टॉक तथा टेक टास्क का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एनसीआर के लगभग 25 विद्यालयों के नवीं से ग्यारहवीं कक्षा के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
आज की इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती इंदिरा लोहिया, प्रिंसिपल आनंद गुप्ता, मनस्कृति स्कूल की डायरेक्टर मनीषा गुप्ता एवं प्रिंसिपल पूजा आहूजा, प्रसिद्ध शिक्षाविद् आभा मित्तल तथा विद्या निकेतन स्कूल के प्रिंसिपल अलोक वार्ष्णेय ने मां शारदा के चरणकमल में द्वीप प्रज्वलित कर किया।
श्रीमती इंदिरा लोहिया ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी कल के वैज्ञानिक हैं तथा विज्ञान के माध्यम से वे नई तकनीक और ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। प्रतियोगिता के दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रदर्शित किए, जैसे कि ग्रीन एनर्जी, ई- 20 ई- 30 , वॉइस स्ले, न्यूरोएक्स , पॉली हील, प्लांट्स द साइलेंट जेनरेटर,सस्टेनेबल सिटी, हाइड्रोजन फ्यूल कार, आश्रय -स्मार्ट फ्लड सेफ हाउस, सोलिट्रा, क्लिनोवा, इको ब्रेथ, सेफेक्स, ऑक्सीवियर आदि। विद्यार्थियों ने एयरबैग जैकेट, वाॅल टाईक वी -8, रेस्क्यू लूप के श्रेष्ठ प्रदर्शन से सभी शिक्षकों एवं दर्शकों का ध्यान आकृष्ट करते हुए मॉडल संबंधी संपूर्ण जानकारी देकर अपनी प्रतिभा से अवगत कराया।
वहीं दूसरी तरफ विद्यालय परिसर में आयोजित टेडस्टॉक में विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रतिभागियों ने पीपीटी का प्रदर्शन किया तथा पीपीटी पर आधारित क्विज के माध्यम से अपनी प्रतिभा एवं कौशल को प्रदर्शित किया।
तीन चरणो मे॓ आयोजित साइंस क्विज में मॉडर्न विद्या निकेतन सेक्टर- 17के आशना खुराना, गगनदीप जागर, अंजलि सिंह को प्रथम पुरस्कार, सेंट एलेक्स स्कूल के ॠषि शर्मा ,सुहानी रहेजा,गुरनोर कौर दूसरे स्थान पर रहे। और माडर्न स्कूल सेक्टर-17 तीसरे स्थान पर रहे।
टेक टास्क में सर्वश्रेष्ठ मॉडल आश्रय के लिए मनस्कृति स्कूल के रणविजय चौहान और आयूषी तिवारी को प्रथम पुरस्कार तथा मॉडर्न डेली इंटरनेशनल स्कूल के रेस्क्यू लूप मॉडल के लिए ओजस गुप्ता, श्रेयस कुमार को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। टेड्स टॉक में मॉडर्न विद्या निकेतन सेक्टर-17 के गौरी खट्टर, इकशिता गुप्ता को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
विजेता टीम के सभी प्रतिभागियों को इनामस्वरूप घड़ी, इयरपोडस ट्रॉफी तथा सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद गुप्ता ने कहा, “विज्ञान प्रदर्शनियाँ बच्चों को सीधे तौर पर सामग्री और अवधारणाओं से जुड़ने का मौका देती हैं, जिससे उन्हें अमूर्त विचारों को समझने में मदद मिलती है।”
