
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्ली :—- परम आराधिका मंजू बाईसा के पावन सानिध्य एवं परम श्रद्धेय प्रकाश जी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित श्री बालाजी बाबोसा भगवान के वार्षिक मिंगसर महोत्सव -2025 की तैयारियां जोर शोर से चल रही है, इसका मुख्य कार्यक्रम सोमवार 24, नवम्बर- 2025 को जेएमडी टेंट, जापानी पार्क रोहिणी दिल्ली में सांय 6 बजे से प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल भजन संध्या एवं श्री बाबोसा भगवान के महाभिषेक का आयोजन किया जाएगा।
इस भजन संध्या में देश के सुविख्यात भजन गायक भजनों की अमृत वर्षा करेंगे, वहीं समारोह के दौरान श्री बाबोसा भगवान की 3 फुट की 501 स्वर्णिम प्रतिमाओं का देश की 21 नदियों के पावन जल से महाभिषेक किया जाएगा। इस महोत्सव में मुख्य रुप से पंडाल के बाहर 108 फीट का दिव्य विशाल त्रिशूल श्रद्धालुओं के बीच आर्शकण का केन्द्र होगा। इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी। इसके साथ कई गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगंे।
श्री बालाजी बाबोसा भक्त मंडल के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रमों में देश-विदेश के श्रद्धालु शामिल होगें। संस्था के प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाहर से आगंतुक भक्तों के निवास एवं खानपान के लिए व्यापक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोमवार 24, नवम्बर- 2025 को सायं 6 बजे से इन सभी कार्यक्रमों को मंजू बाईसा फेसबुक पेज एवं बाबोसा भगवान यू-ट्यूब चैनल पर भी प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रमों में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।





