
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / डीएचबीवीएन सर्कल सेक्टर -23 पर जारी बिजली कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन अधिक्षण अभियन्ता ऑपरेशन सर्कल दवारा एचएसईबी वर्कर यूनियन नेताओं के प्रतिनिधि मंडल से कर्मचारियों के मुद्दों और समस्याओं के निवारण हेतु लिखित में बातचीत के लिये चिट्ठी दिए जाने के बाद कुछ हद तक शांत हुआ ।
सर्कल सचिव विनोद शर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि गत 14 नवम्बर 2025 शुक्रवार से फरीदाबाद के सेक्टर 23 स्टीट सर्कल परिसर में जारी बिजली कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जो कि हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) के बैनरतले भारी हुजूम के साथ चल रहा था वह धरना अब कल ब्रहस्पतिवार 19 नवम्बर 2025 को 12 बजे यूनियन के नेताओं के साथ अधिकारियों की मीटिंग तक फिलहाल स्थगित कर दिया गया है ।
कर्मचारी नेताओं का स्पष्ट कहना है कि यूनियन द्वारा दिया गया 19 सूत्रीय माँग पत्र पर अगर सही तरह से सहमति नही बनती है या कर्मचारियों की समस्याओं को ठीक से निदान नही हुआ तो आंदोलन की अग्रिम कड़ी में बिजली कर्मचारी अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करने को फिर से मजबूर होंगे । क्योंकि पिछले डेढ़ महीने से कर्मचारियों के कामों में ढीलाई बरतते हुए अधिकारियों की तरफ से सिर्फ लीपापोती का अमलीजामा पहनाया जा रहा है जो अब बर्दाश्त के बाहर है यदि वार्तालाप बैठक में अधिकारियों की तरफ से फिर वही ढाक के तीन पात मिले तो मजबुरन यूनियन को अपने कर्मचारियों के साथ फिर से दरियों पर बैठकर विरोध करना संवैधानिक होगा ।





