फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / डी.पी.एस., सैक्टर-19 फरीदाबाद की अंग्रेजी विभाग व पर्यावरण की को-ओरडिनेटर हाशनु वाधवा संग विद्यार्थी सानवी खन्ना व श्रीरजा सोलंकी ने आज रेडियो महारानी पर जस्ट टाल्क अबाऊट इट एक टॉक शो पर हिस्सा लिया जो साक्षात्कार पर्यावरण के महत्व, प्रदूषण के खतरों और स्वस्छता बनाये रखने के तरीकों पर केंद्रित था।
हाशनु वाधवा ने बताया कि आज दिल्ली एन.सी.आर. में प्रदूषण का खतरा बहुत बढ़ गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक एक संख्या जो हवा की गुणवत्ता बताती है वो 400 पार कर चुकी है तथा इस समय गंभीर श्रेणी में है। वाधवा ने बताया कि आज सबसे बड़ी चुनौती प्रदूषण है जिसमें वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण शामिल हैं। इसका मुख्य कारण औद्योगिक कचरा, प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग और वाहनों से निकलने वाला धुआं है। अत्यधिक प्रदूषण से जलवायु परिवर्तन जैसी प्राकृतिक आपदाएं भी आ सकती हैं इसलिए प्लास्टिक और अन्य गैर-जरूरी चीजों का उपयोग कम करें। कचरे को रिसायकल करें और चीजों का पुन: उपयोग करें। जब भी संभव हो पैदल चलें या सार्वजनिक परिवहन का उपयाग करें। अधिक से अधिक पेड़ लगाएं व उनकी देखभाल करें। बिजली बचायें और ऊर्जा-कुशल उपकरणों का प्रयोग करें।
वाधवा ने बताया कि यह हमारी पृथ्वी है और इसकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है। आज हमें जो कदम उठाने होंगे, वही कल हमारे भविष्य को तय करेंगे। हमें मिलकर प्रयास करना होगा, तभी हम अपने बच्चों के लिए एक बेहतर और स्वस्थ्य दुनिया छोड़ पायेंगे।
